दिलफेंक आशिक की सरेआम हुई जूतों से पिटाई

दिलफेंक आशिक की सरेआम हुई जूतों से पिटाई


पटना। औरंगाबाद जनपद के देवकुली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनतारा पंचायत में एक प्रेमी को प्रेमिका से प्यार करना महंगा पड़ गया। मामला मुखिया के पास पहुंचा, तो मुखिया ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए प्रेमी को पंचायत में ही 50 जूते मारने का फैसला सुनाया। साथ ही ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी की पिटाई की गयी। यही नहीं, प्रेमी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान सारे ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। प्रेमी को मारने और एक लाख रुपये जुर्माना दिये जाने का फैसला सुनाये जाने की घटना का पंचायती के दौरान ही किसी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

वीडियो के संबंध में बताया जाता है कि यह औरंगाबाद जिले के देवकुंड थाने की बनतारा पंचायत के बनतारा गांव की है। यहां के मुखिया अख्तियार खान ने एक प्रेमी को पचास जूते मारने का फरमान जारी किया। मुखिया के सामने ही लोगों ने प्रेमी की पिटाई भी सैकड़ों लोगों के सामने की। इतना ही नहीं, मुखिया द्वारा लड़के के परिजनों पर एक लाख का आर्थिक दंड भी लगाने की फरमान जारी किया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मुखिया समेत पूरे पंचायत के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 बनतारा गांव के एक युवक ने पास के गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। लड़की के परिजनों को जब इसकी भनक मिली, तो उन्होंने पूरे मामले को मुखिया से बताया। इसके बाद मुखिया ने पंचायती करने के बाद 50 जूते मारने और एक लाख रुपये आर्थिक दंड का फैसला सुनाया।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट