पति से झगड़ा कर पत्नी चढ़ी टावर पर, पुलिस के छूटे पसीने

पति से झगड़ा कर पत्नी चढ़ी टावर पर, पुलिस के छूटे पसीने



पटना । मोतिहारी जनपद के केसरिया थाने की मठिया पंचायत के डेरवा गांव में एक विवाहित महिला बिजली के हाई वोल्टेज वाले टावर पर चढ़ गयी और आत्महत्या करने की धमकी देती रहीं। करीब चार घंटे तक पुलिस की मानमनौव्वल के बाद विवाहिता टावर से नीचे उतरी।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह पति राकेश कुमार उर्फ गुड्डू सहनी से झगड़ा होने के बाद महिला घर के पीछे खेत में लगे हाई वोल्टेज वाले बिजली के टावर चढ़ गयी। महिला को बिजली प्रवाहित हो रहे तार वाले टावर पर चढ़ते देख ग्रामीणों का जमावाड़ा लग गया। वहीं, सूचना मिलने पर केसरिया पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाते हुए टावर से उतरने को कहा।  महिला चिल्ला-चिल्ला कर आत्महत्या करने की बात कहने लगीं। केसरिया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को करीब चार घंटे बाद नीचे उतारा। महिला को नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आयी और पूछताछ के बाद
उसके पति के हवाले कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। होली के एक दिन पहले गुड्डू सहनी भी टावर पर चढ़ कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन, ग्रामीणों के कहने पर वह जल्द ही नीचे उतर आया था। पति को टावर पर चढ़ने के बाद अब उसकी पत्नी ने वही रास्ता अपनाते हुए टावर पर चढ़ गयी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली