सड़क दुर्घटना में युवा IPS अधिकारी हर्षवर्धन की मौत

सड़क दुर्घटना में युवा IPS अधिकारी हर्षवर्धन की मौत

IPS Officer Died :  2023 बैच के IPS अधिकारी हर्षवर्धन की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। 26 वर्षीय हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग स्थल पर कार्यभार संभालने जा रहे थे। घटना कर्नाटक के हासन जिले में रविवार की शाम की है। हर्षवर्धन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनके पिता अभिषेक सिंह सिंगरौली के एसडीएम हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार IPS हर्षवर्धन का परिवार बिहार का रहने वाला है, जो फिलहाल मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रह रहा हैं। हर्षवर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वे हाल ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किए थे। वे होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। 

बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन जिस पुलिस वाहन से जा रहे थे, उसका हासन तालुक के किट्टाने के निकट टायर फट गया। इससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया। हादसे में हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चालक को भी मामूली चोटें आई है। 

यह भी पढ़े टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

पहली पोस्टिंग पर ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे हर्षवर्धन

यह भी पढ़े Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट

हर्षवर्धन ने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी और 2022-23 कर्नाटक कैडर बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 153वीं रैंक हासिल की थी। वो अपने पहली पोस्टिंग पर ज्वाइन करने जा रहे थे, लेकिन सड़क हादसे के शिकार हो गए। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के अध्यापकों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए प्राथमिक विद्यालय तिरनई खुर्द की दिवंगत...
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली