दौड़कर सांसद के पास आया बंदर, गले लगाया और... फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

दौड़कर सांसद के पास आया बंदर, गले लगाया और... फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

नई दिल्ली : शशि थरूर ने बुधवार को अपने घर पर हुए एक असाधारण अनुभव को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर साझा किया हैं। एक बंदर उनकी ओर दौड़ा, उन्हें गले लगाया और कुछ केले खाने के बाद, कांग्रेस सांसद की छाती पर अपना सिर रखकर सो गया।थरूर ने एक्स पर इस घटना की तस्वीरें पोस्ट कीं और इस घटना के बारे में बताया। जब सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें वायरल हुईं, तो लोग इस दृश्य को देखकर दंग रह गए। कुछ लोगों को तो अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ कि बंदर बिना पाले इस तरह से इंसान के सीने से चिपककर सो भी सकता है।

कांग्रेस नेता ने एक्स पर कहा, आज एक असाधारण अनुभव हुआ। जब मैं बगीचे में बैठकर सुबह का अखबार पढ़ रहा था, तो एक बंदर आया, सीधे मेरी ओर बढ़ा और मेरी गोद में बैठ गया। हमने उसे कुछ केले दिए और उसने वो सभी खा लिए। इसके बाद उसने मुझे गले लगाया और अपना सिर मेरी छाती पर रखकर सो गया। मैं धीरे से उठने लगा, तो वह उछलकर भाग गया।

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, वन्यजीवों के प्रति श्रद्धा हमारे अंदर समाहित है, इसलिए हालांकि मैं बंदर के काटने को लेकर थोड़ा डरा हुआ था (जिसके लिए रेबीज के टीके लगवाने की आवश्यकता होती है) लेकिन मैं शांत रहा। मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि मेरी आस्था सही साबित हुई और हमारी मुलाकात पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौम्य रही। शशि थरूर द्वारा X अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों पर यूजर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 

लोगों का दिल जीत रही है यह तस्वीरें !

यह भी पढ़े बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

बंदर का थरूर की गोद में आकर बैठ जाना और उनके सीने पर सिर रखकर सो जाना वाकई एक अद्भुत दृश्य है। यह इस बात का प्रमाण है कि अगर हम जानवरों के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव रखें, तो वे भी हमें अपना समझकर हमारे करीब आ सकते हैं। थरूर की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग लिख रहे हैं कि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब कोई बेजुबान बिना पाले आदमी के सीने पर सिर रखकर सो जाए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद