घरेलू सहायिका का उत्‍पीड़न पर पड़ा भारी, विधायक का बेटा-बहू गिरफ्तार

घरेलू सहायिका का उत्‍पीड़न पर पड़ा भारी, विधायक का बेटा-बहू गिरफ्तार

चेन्नई : तमिलनाडु पुलिस ने 18 वर्षीय दलित घरेलू सहाय‍िका के शारीरिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार से संबंधित एक मामले में सत्तारूढ़ द्रमुक के पल्लावरम विधायक के बेटे और बहू को गिरफ्तार किया है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने अपने किशोर घरेलू सहयोगी को कथित तौर पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए एंटो मथिवानन और बहू मार्लिना ऐन पर मामला दर्ज किया।

चेन्नई की नीलांकरई पुलिस ने चोट पहुंचाने, अश्लील शब्द कहने, महिला उत्पीड़न अधिनियम की धाराओं और एससी/एसटी अधिनियम के साथ-साथ जेजे अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया कि जोड़े को आंध्र प्रदेश में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया, जहां वे छिपे हुए थे। 
18 वर्षीय दलित घरेलू सहायिका ने आरोप लगाया था कि पति-पत्नी उससे आधी रात तक काम कराते थे और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

लड़की ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि उसे उसका वेतन नहीं दिया गया और मार्लिना एन उससे कहती थी कि वे बहुत शक्तिशाली हैं और वह उनका कुछ नहीं कर पाएगी। लड़की द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद तमिलनाडु में हंगामा मच गया और दंपति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

source : IANS

यह भी पढ़े बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार