प्यार चढ़ा परवान... एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल

प्यार चढ़ा परवान... एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल

बिलासपुर : मोहल्ला कायस्थान में एक लव स्टोरी ने उस वक्त रोमांचक मोड़ लिया, जब दो महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में शादी के बंधन में बांध दिया। शादी के बाद प्रेमी युगल की खुशी देखते ही बन रही थी। विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री प्रदीप गंगवार ने बताया कि दोनों युवा बालिग हैं। दोनों अपने रिश्ते को समाज की मान्यता दिलाने के लिए तैयार थे। गुरुवार को मोहल्ला कायस्थान स्थित गौरीशंकर मंदिर के पुजारी पं. मनीष शास्त्री ने धार्मिक रीति-रिवाजों से उनका विवाह संपन्न कराया।

लड़के ब्रह्मस्वरूप राठौर और लड़की तानिया कश्यप, जो मुरादाबाद जिले की रहने वाली हैं, पिछले दो महीने से साथ रह रहे थे। तानिया के पिता काम के सिलसिले में बिलासपुर में किराए पर रहते हैं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उनका प्यार परवान चढ़ा। बिना शादी किए साथ रहने की वजह से पड़ोसियों में हलचल मच गई। कुछ पड़ोसियों ने थाने जाकर उनकी शादी कराने की बात कही। इस स्थिति को समझते हुए विहिप के पदाधिकारियों ने दोनों से बात की और उन्हें शादी के लिए सहमत कर लिया।

गुरुवार को भव्य तरीके से मंदिर में उनका विवाह हुआ। शादी के दौरान लड़के के मामा तेजपाल और विहिप के नगर संयोजक सुमित अरोरा, अंकुश देवल, सुनील कश्यप, बाबू कश्यप समेत कई पड़ोसी भी मौजूद थे। विवाह के बाद युगल ने खुशी जाहिर की और कहा कि समाज की मान्यता मिलने से अब वे बेहद सुकून महसूस कर रहे हैं। लड़की के पिता ने भी इस शादी पर सहमति जताई।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव