पत्नी की मौत से आहत गृह सचिव ने खुद को मारी गोली, ऑन द स्पॉट मौत

पत्नी की मौत से आहत गृह सचिव ने खुद को मारी गोली, ऑन द स्पॉट मौत

गुवाहाटी : असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने अपनी पत्नी की मौत के बाद गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कदम अपनी पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद उठाया।अधिकारियों ने बताया कि 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी चेतिया पिछले चार महीने से छुट्टी पर थे। उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेतिया की पत्नी को कार्सिनोम के चौथे चरण का कैंसर था। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी देखरेख के लिए वह चार महीने से ऑफिस भी नहीं गए थे। उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। पत्नी ने मंगलवार शाम को आखिरी सांस ली। चेतिया पत्नी की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने अस्पताल में ही अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी आईएएनएस को जानकारी दी कि पत्नी की तबियत को लेकर शिलादित्य बहुत परेशान रहते थे। वह काफी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। वह ऑफिस से छुट्टी लेकर पत्नी की पिछले चार महीने से सेवा कर रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई दुखी है।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

असम के डीजीपी ने जताया दुख
असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि अधिकारी की मौत की जानकारी मिली है। उनकी पत्नी से कैंसर से लड़ रही थीं। उनकी मौत के कुछ मिनटों बाद ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। उनकी मौत ने सभी को काफी हैरान कर दिया है। असम पुलिस परिवार को उनकी कमी महसूस होगी।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे