एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा : ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग, चार की मौत

एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा : ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग, चार की मौत

नई दिल्ली। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसमें आग लग गई। दुर्घटना कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं।

दोपहर करीब 12 बजे पुणे से मुंबई जाते समय टैंकर पुल पार करते समय उसकी दीवार से टकराकर पलट गया। इसके बाद उसमें भयानक आग लग गई। यह घटना लोनावाला और खंडाला के बीच हुई। टैंकर में कोई रासायनिक पदार्थ भरा था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे।

सड़क पर चल रहे चार वाहन चालक इस घटना में घायल हो गये और तीन की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था। वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गये। अफसरों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। 

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट