हनीट्रैप के शिकायतकर्ता हरभजन सिंह की मौत

हनीट्रैप के शिकायतकर्ता हरभजन सिंह की मौत

MP News : इंदौर में 5 साल पहले चर्चित हनीट्रैप कांड के फरियादी इंदौर नगर निगम के पूर्व चीफ इंजीनियर हरभजन सिंह का निधन शुक्रवार को हो गई। पैतृक निवास में रह रहे हरभजन सिंह की तबीयत खराब होने पर लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरभजन सिंह की मौत की वजह हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2019 के दौरान इंदौर में हनीट्रैप कांड का खुलासा हरभजन सिंह की रिपोर्ट के बाद ही हुआ था। हरभजन सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि कुछ लड़कियां उन्हें वीडियो रिकॉर्डिंग के नाम पर ब्लैकमेल कर रहीं हैं, जिसके बाद पुलिस ने इंदौर और भोपाल की कुछ युवतियों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं युवतियों में से एक युवती ने हरभजन सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

हनीट्रैप कांड में तकरीबन 8 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके आलावा कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम भी उजगार हुए थे। मृतक हरभजन सिंह के परिवार के दामाद विशाल क्वात्रा ने बताया कि, शुक्रवार की दोपहर में ही उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले गए थे, मगर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है। 6 माह से वह हार्ट के पेशेंट थे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने हार्ट का ऑपरेशन भी करवाया था।  

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार