नहीं रही फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस अंजना भौमिक 

नहीं रही फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस अंजना भौमिक 

नई दिल्ली : बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज बंगाली अभिनेत्री अंजना भौमिक का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अंजना भौमिक लंबे समय से सांस संबंधी समस्या से जूझ रही थीं। उनकी तबीयत काफी खराब थीं, जिसकी वजह से उन्हें शुक्रवार रात दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि शनिवार सुबह 79 वर्षीय अंजना ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।

अंजना के निधन की खबर बंगाली सिनेमा के निर्देशक और पटकथा लेखक श्रीजीत मुखर्जी ने दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्रीजीत मुखर्जी ने पोस्ट करते हुए लिखा है- 'अंजना भौमिक स्वर्ण युग की मेरी पसंदीदा अभिनेत्री थीं। उनकी सहजता और टाइमिंग अनुकरणीय थी और उत्तम कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री बेहतरीन थी, और मैं यह बात सुचित्रा सेन, सुप्रिया देवी और साबित्री चटर्जी को ध्यान में रखते हुए कह रहा हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।' श्रीजीत मुखर्जी के अलावा राष्ट्रीय पुरस्कृत निर्देशक रामकमल मुखर्जी ने भी अंजना के निधन पर पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त किया है। राम कमल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 'अनुभवी अभिनेत्री अंजना भौमिक नायिका संगबाद, चौरंगी और थाना थेके अश्ची में उत्तम कुमार जैसे दिग्गजों के साथ अपनी खूबसूरत मुस्कान और शानदार स्क्रीन उपस्थिति के लिए बंगाली दर्शकों की यादों में बनी रहेंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

 

यह भी पढ़े उद्योग व्यापार मंडल बिल्थरारोड के नगर अध्यक्ष बनें निलेश कुमार दीप

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल