भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, BJP ने बनाया था उम्मीदवार

भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, BJP ने बनाया था उम्मीदवार

BJP candidate List 2024 : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ''मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।"

शनिवार को जताई थी खुशी
इससे पहले शनिवार को पवन सिंह ने भाजपा द्वारा आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद खुशी जाहिर की थी। पवन ने पोस्ट करते हुए आलाकमान को धन्यवाद भी दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे उम्मीदवार बनाने के लिए वो राष्ट्रीय नेतृत्व का वंदन, चंदन और अभिनंदन करते हैं।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

आसनसोल से भाजपा ने बनाया है उम्मीदवार 
पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जहां से तृणमूल कांग्रेस नेता  शत्रुघ्न सिन्हा उम्मीदवार हैं। हालांकि, पवन सिंह ने अपने फैसले के पीछे का कारण नहीं बताया, लेकिन उनकी उम्मीदवारी का टीएमसी ने कड़ा विरोध किया था। टीएमसी ने आरोप लगाया था कि उनके कई गाने भद्दे होते हैं और उसमें महिलाओं को अश्लील तरीके से चित्रित किया जाता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक