रामलीला मंच पर हार्ट अटैक से कलाकार की मौत, भगवान राम का किरदार निभाते थे सुशील ; देखें वीडियो 

रामलीला मंच पर हार्ट अटैक से कलाकार की मौत, भगवान राम का किरदार निभाते थे सुशील ; देखें वीडियो 

नई दिल्ली : 45 साल की उम्र... एकदम फिट... अचानक हार्ट अटैक और स्टेज पर मौत। जी हां ! देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा से दिल को झकझोर देने वाली यह खबर सामने आई है। यहां रामलीला मंच पर अभिनय के दौरान एक कलाकार को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली के शाहदरा में रामलीला का मंचन चल रहा है। शनिवार की रात रामलीला में भगवान राम का रोल अदा रहे कलाकार के सीने में अचानक दर्द उठा, इस पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुशील कौशिक (45) पुत्र लेफ्टिनेंट एसके कौशिक के रूप में हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुशील भगवान राम का रोल अदा कर रहे हैं। वह मंच पर डायलॉग भी बोल रहे हैं। इसी बीच उनके सीने में दर्द उठा। वो दिल पर अपने हाथ रखते हुए मंच से पीछे की ओर चले जाते हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि पेशे से प्रॉपर्टी डीलर सुशील कौशिक भगवान राम के भक्त थे। शिव खंड विश्वकर्मा नगर इलाके में रहने वाले सुशील रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम का रोल निभाते थे। अचानक हुई इस घटना से रामलीला देखने आए लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, विश्वकर्मा नगर में रामलीला का आयोजन करने वाली जय श्री रामलीला कमेटी झिलमिल ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि विश्वकर्मा नगर में राम का पात्र करने वाले और हमारे बड़े भाई सुशील कौशिक का राम का पात्र निभाते हुए मंच पर हार्ट अटैक से निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शाहदरा के ज्वाला नगर श्मशान घाट में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद