9/11 जैसा हमला, दहल उठा यह देश, देखें ड्रोन हमले का LIVE वीडियो

9/11 जैसा हमला, दहल उठा यह देश, देखें ड्रोन हमले का LIVE वीडियो

Russia Ukraine War : अमेरिका पर हुए 9/11 हमले के जख्म अब तक कई दिलों पर ताजा हैं। इस हमले ने पूरी दुनिया को थर्रा दिया था, वैसा ही एक और हमला रूस में हुआ है। यहां के सारातोव स्थिति एक रिहायशी बिल्डिंग को यूक्रेन ने निशाना बनाया है। इस 38 मंजिला इमारत पर सीधा अटैक किया गया है। ये हमला ड्रोन के जरिए किया गया है। इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते कई महीनों से इन दो देशों के युद्ध ने पूरी दुनिया को हिलाकर रखा हुआ है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं, लेकिन जिस तरह से यूक्रेन ने रूस की सबसे ऊंची इमारत पर हमला करने में सफलता पाई है, वह रूस के लिए झटके जैसा है। ड्रोन के टकराने के बाद बड़े पैमाने पर इमारत का मलबा भी नीचे गिरता हुआ दिखता है। इस हमले में रूस की इस इमारत के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्रीय गवर्नर रोमन बासुरगिन ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने टेलीग्राम पर इसके बारे में बताया और कहा कि हमले में घायल एक महिला की हालत गंभीर है। डॉक्टर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उसके अलावा एक अन्य शख्स भी इस अटैक में जख्मी हुआ है।

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

बता दें कि बीते दो सालों से ज्यादा वक्त से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है। इस लंबे विवाद में अब तक रूस की बढ़त कायम थी, लेकिन पिछले दिनों यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क इलाके में अटैक कर दिया था और कई किलोमीटर तक घुसपैठ कर ली थी। वहीं रूस ने भी इसके बाद यूक्रेन पर नए सिरे से हमले तेज कर दिए हैं। इस तरह से दोनों देशों के बीच चल रही जंग बीते कुछ दिनों में और तेज हो गई है।

 

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल