पानी भरे गड्ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत

पानी भरे गड्ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत

Jharkhand News : झारखंड के गढ़वा जिले के उड़सुगी गांव में मंगलवार की दोपहर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों में अवधेश राम का 8 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार, संतोष राम का 12 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार, बाबूलाल चंद्रवंशी का 16 वर्षीय पुत्र नारायण चंद्रवंशी और 13 वर्षीय हरिओम चंद्रवंशी शामिल हैं।

बताया गया कि चारों बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वे गांव के पास स्थित डोभा (छोटा तालाब) के बगल में खोदकर छोड़े गए पानी से भरे एक गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए। गड्ढा गहरा था और चारों बच्चे पानी से निकल नहीं पाए। जब तक गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से निकालकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर गढ़वा के एसडीओ संजय कुमार सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव