खतरे में सुक्खू सरकार : राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल में बढ़ी राजनीतिक हलचल, मंत्री ने दिया इस्तीफा

खतरे में सुक्खू सरकार : राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल में बढ़ी राजनीतिक हलचल, मंत्री ने दिया इस्तीफा

Himachal Pradesh : विधान परिषद चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। कहा कि इसको लेकर मैंने प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को बता दिया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए मैं इस सरकार में नहीं रह सकता हूं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमने हमेशा कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सम्मान किया है, लेकिन विधायकों की शिकायत का समाधान नहीं हुआ। ये विधायकों की अनदेखी का ही नतीजा है कि हम राज्यसभा चुनाव हारे हैं। कहा कि मेरी निष्ठा पार्टी के साथ है, इसलिए खुलकर बोल रहा हूं।

यह भी पढ़े IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक

पंचकूला से शिमला के लिए रवाना हुए कांग्रेस के बागी विधायक हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के जिन छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी और बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन को अपना वोट दिया था, उन विधायकों को बीजेपी ने हरियाणा के पंचकूला में ठहराया था। अब विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए वो विधायक शिमला के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद