हादसा है या लापरवाही, या फिर कोई वारदात...? जांच में जुटी पुलिस

हादसा है या लापरवाही, या फिर कोई वारदात...? जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan News : नागौर जिले के मेड़ता उपखंड के धनेरिया गांव के पास बुधवार को बजरी के ढेर में दबा एक युवक का शव मिला। जैसे ही स्थानीय लोगों ने देखा तो मेड़ता थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेड़ता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवक की पहचान मेड़ता सिटी निवासी विक्रम (22) नायक के रूप में हुई। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी विरासत में लिया।

बता दें कि मेड़ता सिटी निवासी विक्रम नायक रोज रात को अवैध खनन में नौकरी के लिए घर से निकलता है। हर रोज की भांति कल रात को घर से रोटी खाकर मजदूरी करने निकला। जैसे रात बीतती गई वह पास खड़ी ट्रॉली में नींद में सो गया। दूसरी तरफ, रात के घने अंधेरे में ट्रॉली में माफिया के लोगों ने बजरी को भर दिया। युवक बजरी के नीचे दब गया। ट्रैक्टर चालक अपने ट्रॉली को बजरी से भर कर जा रहा था। इसी दौरान ट्रॉली का टायर फट गया। ट्रैक्टर चालक ट्रॉल बीच सड़क पर खाली कर मौके से फरार हो गया। सुबह धनेरिया गांव के पास पड़ी बजरी के ढेर में एक युवक को स्थानीय लोगों ने देखा। मौके पर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। वहीं, मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी गई।

नागौर पुलिस दो सवालों को सुलझाने में जुटी

यह भी पढ़े हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज

इस पूरे मामले में दो सवाल खड़े हो रहे हैं। इन दोनों सवालों को पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है। पहला सवाल यह है कि युवक की मौत ट्रॉली में सोते वक्त बजरी भरने से हुई या फिर बजरी के ऊपर बैठे या लेटे रहने के दौरान नीचे गिरकर? दूसरा सवाल यह हादसा है या लापरवाही, या कोई वारदात? इन सवालों को लेकर पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी