बलिया : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के आठ ब्लाक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस

बलिया : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के आठ ब्लाक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस


बलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने ब्लाक अध्यक्ष मुरलीछपरा, रेवती, बांसडीह, मनियर, सोहांव, चिलकहर, नगरा व नवानगर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
जिला प्रभारी ने कहा है कि आप द्वारा काफी  दिनों से संगठनात्मक कार्यों में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। न ही प्रांतीय संघ द्वारा दिए गए किसी भी दिशा निर्देश का  क्रियान्वयन आपके द्वारा किया जा रहा है। इसका जीवन्त उदाहरण जनपद स्तर पर किसी बैठक में न आना व प्रदेश स्तर से मिल रहे दिशा निर्देश में पांच सितम्बर व दो अक्टूबर तक का कार्यक्रम हुआ, लेकिन आप द्वारा ज़ारी सूचना को नजर अंदाज किया गया। अहम बैठक व कार्यक्रम में भी आपकी अनुपस्थिति अनुसाशनहीनता का द्योतक है। उक्त ब्लाक अध्यक्षों को 5 दिन का समय देते हुए जिला प्रभारी ने लिखित स्पष्टीकरण  ग्रुप में मांगा है। अन्यथा की परिस्थिति में यह समझा जायेगा कि आप संघ में कार्य नहीं करना चाहते हैं। संघ अग्रिम कार्यवाही के लिए स्वतन्त्र होगा। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल 24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेषआर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत बढ़ेगी और परिवार में सम्मान मिलेगा। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और नए...
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति