बलिया : अस्थाई जेल की व्यवस्था के लिए डीएम ने सौंपीं जिम्मेदारी

बलिया : अस्थाई जेल की व्यवस्था के लिए डीएम ने सौंपीं जिम्मेदारी


बलिया। सीएचसी सुखपुरा में बनाए गए अस्थाई जेल की व्यवस्था के सम्बंध में जिलाधिकारी एसपी शाही ने अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नामित करते हुए बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। यहां निर्बाध बिजली आपूर्ति का भी निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने अस्थाई जेल पर सुरक्षा बल व आवश्यकतानुसार पीएसी की तैनाती तथा संचार व्यवस्था के लिए आरटी सेट लगाने की जिम्मेदारी एसपी को दी है। होमगार्ड कमांडेंट जरूरत के हिसाब से होमगार्ड तैनात करेंगे। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया है कि आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती करें तथा अपने स्तर से हमेशा पर्यवेक्षण करते रहेंगे। जेल में आने वाले नए बन्दियों का थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर आदि से मेडिकल चेकअप भी करते रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जेल प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे। नगरपालिका के ईओ व डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि जेल में पानी की आपूर्ति, सेनेटाइजेशन, सफाई कर्मियों की तैनाती व समय-समय पर इन व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग भी करेंगे। अस्थाई जेल की मांग के अनुसार खाद्यान्न तथा एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता जिला पूर्ति अधिकारी के जिम्मे होगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली