बलिया : आसमां से गरज-तड़प के साथ धरा पर उतरी युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया : आसमां से गरज-तड़प के साथ धरा पर उतरी युवक की मौत, मचा कोहराम

रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालनगर तथा शिवाल मठिया में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से जहां एक युवक की मौत हो गयी, वहीं एक गाय भी कालकवलित हो गयी।

गोपालनगर निवासी उमेश साहनी (38) पुत्र स्व. मुनि साहनी गुरुवार को पशु चराने के लिए खेतों में गया हुआ था। इसी बीच तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी और आकाशीय बिजली उमेश के शरीर पर गिर गयी। इससे उमेश की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल भी आवश्यक कार्यवाही में जुट गये। 

उमेश की मौत का समाचार सुनते ही पत्नी सानमती देवी गिर पड़ी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि यह हो क्या गया। उधर, मृतक की मां कौशल्या देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र 15 वर्षीय नितीश तथा 12 वर्षीय आतीश के सिर से बाप का साया उठ गया। दोनों किशोरों के समझ में नहीं आ रहा है कि विधाता ने उनके साथ यह अन्याय क्यों किया ?

दूसरी तरफ रेवती थाना क्षेत्र के ही शिवाल मठिया में गुरुवार के दिन आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू गाय की मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के शिवाल मठिया निवासी रामधन यादव की दुधारू गाय गुरूवार के दिन चरने गयी थी। इसी बीच तेज बारिश के साथ बिजली कड़क रहा था और आकाशीय बिजली गाय के शरीर पर गिर गई, जिसकी वजह से गाय की मौत हो गयी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित