बलिया : ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक लापता, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक लापता, जांच में जुटी पुलिस


बैरिया, बलिया। कस्बा स्थित जीप स्टैंड के समीप पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक शुक्रवार से ही लापता है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख लिया है। बैरिया पुलिस ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को ढूंढने के लिए हाथ पांव मार रही है।

रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी 25 वर्षीय युवक दिलीप कुमार यादव पुत्र राम प्रवेश यादव का ग्राहक सेवा केंद्र बैरिया जीप स्टैंड के पास संचालित होता है। दिलीप हर रोज सुबह 10:00 बजे के लगभग घर से निकलता था और ग्राहक सेवा केंद्र का कार्य सम्पन्न कर शाम तक घर पहुंच जाता था।

दिलीप शुक्रवार की शाम दुकान बंद करने के बाद अपने घर फोन कर कहा कि बाजार से सब्जी ले लिया हूं। आधा घंटे में घर पहुंच जाऊंगा। परंतु शुक्रवार की देर रात तक जब दिलीप घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों की चिंता बढ़ी। परिजनों द्वारा उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो दिलीप का मोबाइल स्विच ऑफ बात रहा था।

परिजनों ने रात में ही रिश्तेदारों के यहां खोजबीन किया गया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। सब दिलीप के पिता रामप्रवेश यादव किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए बैरिया थाने में तहरीर दिया। तहरीर पर बैरिया पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख लिया। 

इस बाबत एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख कर दिलीप के मोबाइल नंबर और उसके साथियों जिन से उसकी अक्सर बातें होती थी, उक्त नंबरो को इकट्ठा कर बात करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस संबंध में कई जगहों को ट्रेस करने के साथ ही दो तीन लोगों से पूछताछ भी किया जा रहा है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया का पर्यटन स्थल बनेगा सुरहाताल, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश बलिया का पर्यटन स्थल बनेगा सुरहाताल, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित...
बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर
बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान
2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
संवेदनशील और जनहितैषी सोच का परिचायक है स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाता केन्द्रीय वित्त मंत्री का 9वां बजट 
बजट पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले...
बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम