बलिया : मुठभेड़ में ऑटो लिफ्टिंग गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, एक अपराधी के पैर में लगी गोली

बलिया : मुठभेड़ में ऑटो लिफ्टिंग गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, एक अपराधी के पैर में लगी गोली

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नीबू सरदासपुर चट्टी के पास गुरुवार को तड़के पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक बदमाश सुनील सिंह के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार दोनो बदमाश वाहन लूट और चोरी की घटना को अंजाम देते थे। 

पुलिस सूत्रों की माने तो रसड़ा के नींबू चट्टी काली मंदिर के पास बिहार के बदमाशों से SHO हिमेन्द्र सिंह की टीम से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पैर में गोली लगने से बदमाश सुनील सिंह घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश मुकेश चौधरी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश सुनील और मुकेश सिवान के नामी ऑटो लिफ्टर है। बताया जा रहा है कि सुनील और मुकेश चौधरी सिवान जिले के शातिर अपराधी है। दोनो बदमाश ऑटो लिफ्टिंग गैंग के सदस्य बताये जा रहे है। ये दोनों देवरिया में भी कई घटनाओं में वांछित है। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे