Good News : 07 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, इन छात्र-छात्राओं की चलेगी कक्षाएं

Good News : 07 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, इन छात्र-छात्राओं की चलेगी कक्षाएं


बलिया। प्रदेश सरकार ने 07 फरवरी से स्कूल-कालेज खोलने का निर्णय लिया है। इसका आदेश जारी हो गया है। आदेश के अनुसार शिक्षण संस्थानों में 09 से 12 और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखने की शर्त बनी रहेगी। आनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है कि सभी शिक्षण संस्थानों को छह फरवरी तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया था। इस अवधि में स्कूल-कालेजों को सिर्फ आनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गई थी। अब कोरोना केस कम होने के बाद सभी कालेज केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत 07 फरवरी से खुलेंगे। परिसर को साफ रखने, शारीरिक दूरी का पालन कराने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी। विद्यालयों में छात्र पूर्ण रूप से उपस्थित रहेंगे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट