बलिया : अब बेवजह 'वो' धमकी दे रहा है साहब

बलिया : अब बेवजह 'वो' धमकी दे रहा है साहब


बैरिया, बलिया। चौकीदार की पत्नी ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर अपने पति के जान की सुरक्षा का गुहार लगाई है। बैरिया कस्बा के जगदेवा ढाही निवासी दिनेश पासवान बैरिया थाने से जुड़ा चौकीदार है। उसके पड़ोस में अवैध कच्ची शराब बेचने का काम बहुत दिनों से किया जा रहा है। गांव वालों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के दुकान पर छापेमारी की थी। अब कच्ची शराब सेवन करने वालो से 'वो' धंधेबाज कह रहा है कि मेरा पड़ोसी थाने का चौकीदार है, छापेमारी करवा रहा है। 
अवैध शराब कारोबारी चौकीदार के घर में आये दिन घुस कर चौकीदार सहित पूरे परिवार को जान से मारने पीटने की धमकी भी देता है। चौकीदार की पत्नी सुशीला देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आग्रह किया है कि अगर समय रहते उक्त अवैध शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो किसी भी दिन अनहोनी हो सकती है। मेरा पूरा परिवार उसके दहशत से काफी भयाक्रांत है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार