बलिया : रात पौने तीन बजे दुकानदार को मिली यह खबर

बलिया : रात पौने तीन बजे दुकानदार को मिली यह खबर


मनियर, बलिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक रेडीमेड दुकान में करीब आठ लाख का कपड़ा जलकर खाक हो गया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। 


मनियर थाना क्षेत्र के मनियर चांदु पाकड़ चौराहे के पास वार्ड नंबर 12 में दीपक कलेक्शन नाम से रेडीमेड की दुकान है। दुकान मालिक सत्येंद्र सिंह पुत्र झल्लन सिंह (निवासी पिलूई थाना मनियर) सोमवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर पीलूई चले गये। रात में करीब 2:45 बजे मकान मालिक मासूम अली ने दुकानदार को फोन पर सूचना दी कि दुकान से धुआं उठ रहा है। दुकानदार तत्काल पहुंचा। दुकान का ताला खोला और हंड्रेड डायल पर सूचना करना चाहा, लेकिन नंबर कनेक्ट न होने के कारण वह जाकर स्थानीय थाने पर सूचना दी। थाना की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इसके पूर्व ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। दुकानदार का कहना है कि करीब आठ लाख रुपये का सामान दुकान में रखे थे, जो जलकर खाक हो गया।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली