NEET परीक्षा में 790वीं रैंक प्राप्त कर राज सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान

NEET परीक्षा में 790वीं रैंक प्राप्त कर राज सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान

मझौवां, बलिया। इलाके के गायघाट निवासी राज सिंह ने NEET परीक्षा में आल इण्डिया 790वीं रैंक लाकर अपने घर परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। बेटे की सफलता से घर-परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में खुशी की लहर है। 

जितेन्द्र सिंह व श्रीमती रीना सिंह के पुत्र राज सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर बलिया से कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही राज की तमन्ना डाक्टर बनने की हो गई। फ़िर क्या, लक्ष्य के प्रति सदैव तत्पर रहने वाले राज ने NEET परीक्षा में आल इण्डिया 790वीं रैंक लाकर यह साबित कर दिया है कि ईमानदार मेहनत का परिणाम सुखद होता है। बड़े भाई क्षेत्र पंचायत सदस्य मन्टु ने आसपास के लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं, ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी व ग्राम पंचायत बेलहरी के प्रधान प्रतिनिधि डॉ भूपेश सिंह ने राज के दरवाजे पर पहुंच कर बधाईयां दी। राज का मुंह मीठा भी कराया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, शम्भू नाथ सिंह, जोगिंदर सिंह, अजय पाण्डेय, श्याम नारायण सिंह, कुंदन कुंवर, रामानुज सिंह, मनु, रघुवर, विकास सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार