बलिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक पर FIR

बलिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक पर FIR


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बकुलहा संसार टोला तटबंध मार्ग पर नौका टोला इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा के सामने गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से लाला टोला निवासी सुनील कुमार महतो (40) की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी किरण देवी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक पुतुल यादव पुत्र कृष्ण भगवान यादव निवासी नवका टोला इब्राहिमाबाद के खिलाफ बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक सिताबदियारा लाला टोला थाना रिविलगंज सारण बिहार का रहने वाला था। वह अपनी बाइक से घर से टोला शिवनराय जाने के लिए निकला था, तभी नौका टोला के पास यह दुर्घटना हुई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे