बलिया : CDO ने लिया विकास भवन के कार्यालयों का जायजा, दो बाबूओं पर एक्शन

बलिया :  CDO ने लिया विकास भवन के कार्यालयों का जायजा, दो बाबूओं पर एक्शन

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले जिला विकास अधिकारी के कार्यालय का जायजा लिया। सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में कनिष्ठ सहायक विकास पाठक अनुपस्थित मिले। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि उनका वेतन रोका जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां कनिष्ठ सहायक ममता पाठक को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि ममता पाठक  के अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय, सहायक अभियंता लघु सिंचाई के कार्यालय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा जिला पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेवा पुस्तिका और संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया। इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया।  


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट