Flood In Ballia : बारिश ने बढ़ाया बाढ़ पीड़ितों का दर्द, प्लास्टिक के छाजन में दुबकी जिन्दगी ; देखें तस्वीरें

Flood In Ballia : बारिश ने बढ़ाया बाढ़ पीड़ितों का दर्द, प्लास्टिक के छाजन में दुबकी जिन्दगी ; देखें तस्वीरें

हरेराम यादव
मझौवां, बलिया। बाढ के कारण घर बार छोड खानाबदोश की तरह सड़कों और बांधों पर जीवन यापन कर रहे प्रभावित परिवारों का दर्द शुक्रवार को बारिश ने और बढ़ा दिया। आसमां से झमाझम गिरती बारिश के बीच पूरा परिवार प्लास्टिक के झोपडीनुमा घर में दुबका नजर आया। वहीं, बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए दूबेछ्परा में संचालित कैम्प विद्यालय में वारिश की वजह से अफरा-तफरी का माहौल रहा। शिक्षकों ने जैसे-तैसे व्यवस्था को संभालते हुए बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया। 

खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी के जलस्तर में घटाव शुरू हो चुका है, पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में घुसे बाढ का पानी निकलने का सिलसिला काफी धीमा है। बाढ़ की वजह से घर-बार छोड़कर एनएच 31 के किनारे डेरा डाले लोगों की मुसीबतें शुक्रवार को अचानक मौसम में आई तब्दीली से बिगड़नी शुरू हो गई है। पूर्वांह 11 बजे बारिश शुरू होते ही बांध पर प्लास्टिक की छाजन के नीचे सिर छुपाए बाढ़ पीड़ित बारिश से बचने की जद्दोजहद करते हुए देखे गए।









Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली