यूपी वाॅलीबाल एसोसिएशन ने नीरज और प्रफुल्ल को सौंपी बलिया की बड़ी जिम्मेदारी

यूपी वाॅलीबाल एसोसिएशन ने नीरज और प्रफुल्ल को सौंपी बलिया की बड़ी जिम्मेदारी


बलिया। उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन ने जनपद बलिया में वाॅलीबाल खेल की गतिविधियों के संचालन के लिए तदर्थ समिति का गठन किया है। एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन की संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक रूप से नव पदाधिकारियों के निर्वाचन एवं कार्यकारिणी गठन तक खेल हित में बलिया वाॅलीबाल की तदर्थ समिति के संचालन के लिए नीरज राय व प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव को नामित किया गया है। इससे खेल प्रेमी उत्साहित है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन मऊ द्वारा 20 से 24 दिसम्बर 2021 तक 69वीं राज्य सीनियर (पुरूष एवं महिला) वाॅलीबाल चैंपियनशिप 2021-22 का आयोजन मऊ में किया जाना निर्धारित हुआ है। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली जनपद बलिया की पुरूष एवं महिला टीम का चयन व प्रतिभागिता की जिम्मेदारी तदर्थ समिति को निभानी है। तदर्थ समिति के सदस्य नीरज राय व प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा।जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर ही 69वीं राज्य सीनियर वाॅलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली बलिया टीम का चयन किया जाएगा।उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. अमलेन्द्र शुक्ल की स्मृति में तदर्थ समिति द्वारा आयोजित जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में जनपद की सभी वाॅलीबाल टीमें अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। तदर्थ समिति के सदस्य नीरज राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल परिवार स्व. अमलेन्द्र शुक्ला के अप्रतिम योगदान व कृतित्व का ऋणी है। उनकी स्मृति में आयोजित जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा। प्रतियोगिता का आयोजन तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव