बलिया : न्याय की गुहार लेकर विधायक के दर पहुंची पीड़िता

बलिया : न्याय की गुहार लेकर विधायक के दर पहुंची पीड़िता


सिकंदरपुर, बलिया। दादर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की रिंकू देवी पत्नी स्व. अनिल राम बुरी तरह से घायल हो गयी। वहीं पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होते देख शुक्रवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के आवास पर पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाया। विधायक संजय यादव ने थानाध्यक्ष सिकंदरपुर को दूरभाष पर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।
रिंकू देवी के आंगन में एक व्यक्ति द्वारा कूड़ा फेंक दिया गया, जिस पर रिंकू देवी ने मना किया। इस पर दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं होने लगा। रिंकू देवी द्वारा दी गयी तरहीर में आरोप लगाया कि बिमला, कांति, संगीता, अभिनाश ने पहले गाली गलौज की, फिर लाठी डंडों से मारा-पीटा, जिससे मुझे गंभीर चोटें आई है।  सिकंदरपुर थानाध्यक्ष द्वारा मुझे डांट कर भगा दिया गया। 


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक