बलिया : खर-पतवार साफ होते ही बहाव हुआ तेज

बलिया : खर-पतवार साफ होते ही बहाव हुआ तेज


बलिया। जिलाधिकारी एसपी शाही ने शुक्रवार को कटहल नाले की सफाई का निरीक्षण किया। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के पीछे कटहल नाला पुल के नीचे भारी मात्रा में जमे खर-पतवार को हटाने के कार्य को देखा। नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिया कि इस तरह जहां भी खर पतवार या मलबा जमा है उसको साफ करा दें।  
जल प्लावन की समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी एसपी शाही पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। बसंतपुर इलाके में इस समस्या को दूर करने के लिए कटहल नाले की सफाई पर उनका पहले से ही खास ध्यान रहा है। प्रोफेसर कॉलोनी के पीछे पुलिया के नीचे से जैसे ही खर-पतवार साफ हुआ, नाले का बहाव काफी तेज हो गया। जिलाधिकारी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा को निर्देश दिया कि इस तरह जहां भी नाले के बहाव में बाधा आ रही हो, उसको पूरी तरह साफ करा दें। 

बसन्तपुर ग्रामीणों ने जताया डीएम का आभार

उधर, निरीक्षण के दौरान बसंतपुर गांव के कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि कटहल नाले की सफाई मात्र से काफी तेजी से कृषि योग्य खेतों का पानी कम हो रहा है। अगर ऐसे ही सफाई बनी रही तो जलप्लावन की समस्या नहीं होगी। गंगा की बाढ़ खत्म होते ही दस दिनों में पानी निकल जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल