बलिया सांसद-विधायक से मिलकर प्राशिसं ने सौंपा यह मांग पत्र

बलिया सांसद-विधायक से मिलकर प्राशिसं ने सौंपा यह मांग पत्र


बैरिया, बलिया। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्व अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) की बलिया इकाई के शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त तथा बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उन्हें सात सूत्रीय पत्रक सौंपाकर अपने समस्याओं के समाधान की मांग की। दोनों नेताओं ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा। मौके से ही फोन से संबंधित अधिकारियों से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में बात की।
शिक्षकों के मांग पत्र में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना, न्यूनतम वेतनमान 18150 रुपया, शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, मृतक आश्रितों को तुरंत योग्यता के अनुसार नियुक्ति करना, शिक्षा मित्रों तथा अनुदेशकों का समायोजन शिक्षक के रूप में करने, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण शिक्षकों के चहेते जिले में तत्काल करने की व्यवस्था करने तथा वेतन विसंगति दूर करते हुए सबको चयन वेतनमान देने की मांग शामिल है। पत्रक देने वालों में जिलाध्यक्ष के साथ  राधेश्याम पांडे, ग्रिरिश मिश्रा, कमलेश सिंह, नारायण जी, जितेंद्र सिंह सोनू, सतीश सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र तिवारी, शशिकांत, प्रभात राय, जितेंद्र कुमार मिश्रा, अशोक तिवारी, वेद प्रकाश पांडेय, जहांगीर आलम, अखिलेश पांडेय शामिल रहे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा