आयुर्वेद और योग से हो सकता है कोरोना का इलाज : डॉ एलबी कुशवाहा

आयुर्वेद और योग से हो सकता है कोरोना का इलाज : डॉ एलबी कुशवाहा

बलिया। कोरोना का इलाज अब पूरी तरह से आयुर्वेद और योग से हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए विस्तृत गाइडलाइंस तथा प्रोटोकॉल जारी किया है। इस प्रोटोकॉल के तहत कोरोना के सिर्फ माइल्ड और मोडेरेट केसों का ही इलाज किया जा सकेगा। गंभीर मामलों में कोरोना के मरीजों को एलोपैथिक इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भेजना अनिवार्य किया गया है। उक्त बातें आयुष मेडिकल एसोसिएशन इंडिया बलिया के जिलाध्यक्ष डॉ एलबी कुशवाहा ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहीं। 

कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में ट्रायल के दौरान आयुर्वेदिक दवाओं और योग के प्रामाणिक रूप से प्रभावी पाए जाने के बाद इसे औपचारिक रूप से इलाज में शामिल करने का सरकार का फैसला स्वागत योग्य हैं। बताया कि विशषज्ञों की टीम ने इसके लिए प्रोटोकॉल तैयार किया है। प्रोटोकॉल में विस्तार से बताया गया है कि मरीजों को कौन-कौन सी आयुर्वेदिक दवाएं कितनी मात्रा में कितनी बार देनी हैं। इसी तरह से मरीजों के लिए योग के जरूरी आसनों के बारे में भी बताया गया है। श्री कुशवाहा ने कहा कि इलाज के लिए हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को मान्यता देकर सरकार ने राष्ट्रहित में ऐतिहासिक कार्य किया है। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी का इलाज करने की शासन की मंजूरी देकर आम जनता के लिए सुलभ चिकित्सा दे दिया हैं।  इस मौके पर प्रवक्ता डॉ आरआर प्रसाद, डॉ अशोक कुमार वर्मा आदि रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट