बलिया : गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, हजारों का सामना राख

बलिया : गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, हजारों का सामना राख

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठौड़ा में गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी आग रिहायशी झोपड़ी समेत उसमें रखा सभी सामान राख का ढेर बन गया।हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर को बाहर कर दिया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। 

रविवार की देर शाम दिनेश गोंड सपरिवार गेहूं की मड़ाई करा रहे थे, जहां से रात करीब 9:30 बजे घर वापस आने पर महिलाएं खाना बनाने लगीं। इसी बीच, सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई। गैस की वजह से आग ने चंद मिनटों में ही रौद्र रुप धारण कर लिया। यह देख परिजन चिल्लाने लगे। आवाज सुन मौके पर जुटी भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक आग ने झोपड़ी को पूरी तरह अपनी जद में लिया। इससे उसमे रखा घर गृहस्थी का सारा, 25 हजार नकदी व गेंहू तथा चावल समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया। 

परिजनों की माने तो सिलेंडर में गैस काफी कम था, लिहाजा उसकी आग थोड़ी देर बाद स्वतः ठंडी पड़ गई और कोई बड़ा हादसा नही हुआ। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उधर गांव के विशाल राजभर व सुखराम राजभर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग और राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। घटना की सूचना सम्बंधित लेखपाल को दे दी गई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे