बलिया : एनएच 31 पर चोरी की बाइक से फर्राटा भर रहा था युवक, तभी...

बलिया : एनएच 31 पर चोरी की बाइक से फर्राटा भर रहा था युवक, तभी...


बैरिया, बलिया। एसपी राजकरन नय्यर के निर्देशन में बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर चौकी प्रभारी गणेश पाठक ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर चालान न्यायालय कर दिया।
एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल चांददियर चौकी प्रभारी को उक्त बाइक को चेक करने का निर्देश दिया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी गणेश पांडे अपने हमराही राकेश सिंह के साथ एनएच 31 पर जीन बाबा स्थान के पास उक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को चेक किया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगा था। अशोक यादव पुत्र अंबिका यादव (निवासी टंड़वा थाना कोपा, सारण) को बाइक सहित थाने लाकर सुसंगत धाराओं में पाबंद किया गया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट