दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद अफजाल अंसारी को लेकर UP के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही ये बात

दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद अफजाल अंसारी को लेकर UP के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही ये बात

बलिया। बलिया में अनिल सिंह द्वारा रचित पुस्तक 'मेरी अशेष यात्रा' का विमोचन करने आये उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों द्वारा मनीष सिसोदिया के ट्वीट 'भाजपा से ऑफर आ रहे है...' के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मनीष सिसोदिया द्वारा इस तरह की बात करना, अपने कुकृत्य को छुपाने का यह प्रयास है।

वहीं बसपा सांसद अफजाल अंसारी द्वारा यह कहना कि जब तक सरकार है कूद लो... के सवाल पर अफजाल अंसारी पर हमला करते हुए परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में न जाति के आधार पर न मजहब के आधार पर न क्षेत्र के आधार पर, यहां केवल कानून के आधार पर काम होता है। इस कानून के शिकंजे में जो भी आयेगा, उस पर कार्रवाई होगी। दयाशंकर सिंह ने कहा कि ये सही कह रहे है, मैं उनकी बात का समर्थन करता हूं। जब इन लोगों की सत्ता रहती है तो ये जेल से डीजीपी आफिस तक पहुंच जाते है, ये कुछ भी कर सकते है। इसलिए ये सत्ता का सपना न देखे, इनकी सत्ता नहीं आने वाली है। 

वहीं पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह पुस्तक राजनीति, सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में लिखी गई है। कोई भी विद्यार्थी  चाहे वो परीक्षा दे रहा हो या शोध कर रहा हो, उसके लिए यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में केंद्रीय विश्व विद्यालय गया के कुलपति प्रोफेसर किरण सिंह, बलिया लोकसभा से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी मौजूद रहे।


डीडू सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे