बलिया के इस भाजपा नेता को टीएसी में मिली जगह, खूब मिल रही बधाई

बलिया के इस भाजपा नेता को टीएसी में मिली जगह, खूब मिल रही बधाई

बलिया। भाजपा नेता रियाजुद्दीन राजू को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। रियाजुद्दीन को इस महत्वपूर्ण समिति में स्थान मिलने पर गड़हांचल में खुशी की लहर है। भाजपा समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

रियाजुद्दीन राजू लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हैं। वे जिला सहकारी बैंक में डेलीगेट भी रहे हैं। हाल ही में दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में सदस्य मनोनीत किया गया है। जिसमें उनके अलावा छह और लोगों को सदस्य बनाया गया है। भाजपा नेता रियाजुद्दीन राजू को इस अहम समिति का सदस्य बनाए जाने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को भरौली में बैठक कर दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत होने पर रियाजुद्दीन राजू को मिठाई खिलाई गई और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। रियाजुद्दीन राजू ने कहा कि दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी का सम्यक निर्वहन करूंगा। क्षेत्र की समस्याओं को भी इसमें रखूंगा। इस अवसर पर बिजेन्द्र राय, भरत राय, चंद्रमणी राय, सुशील राय आदि थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार