बलिया : दो किशोरों के डूबने की सूचना से मचा हड़कम्प

बलिया : दो किशोरों के डूबने की सूचना से मचा हड़कम्प


रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के भोज छपरा गांव के सामने शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान करने गये नूरपुर यहां तथा भोपालपुर पूर्वी निवासी दो किशोरों की डूब जाने की आशंका पर हड़कम्प मच गया। कन्ट्रोल रूम लखनऊ की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह, एसआई भोलाराम यादव ने गोताखोरों की सहायता से नदी में डूबे किशोरों को खोजने की कवायद शुरू की।

बताया जा रहा है कि भोपालपुर निवासी दुर्गेश पाण्डेय (16) पुत्र रामवृक्ष पाण्डेय तथा लालचन्द यादव (13) पुत्र राजाराम यादव अपने घर से स्नान करने के लिए साइकिल से सरयू के तट पर गये। दोनों किशोरों की साइकिल, कपड़े, मोबाइल, पर्स तथा चप्पल आदि सामान नदी किनारे पड़ा था, जबकि उनका कही पता नहीं था। सरयू तट पर सामान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि स्नान करते समय दोनों किशोर नदी में डूब गये है।इसकी सूचना मिलते ही नदी किनारे काफी भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही मय हमराह नदी किनारे पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने गोताखोरों की सहायता से नदी में किशोरों को ढ़ूढने का अथक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।


पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे