बलिया : विश्व मोहिनी के स्वयंवर में नारद मोह का सजीव मंचन

बलिया : विश्व मोहिनी के स्वयंवर में नारद मोह का सजीव मंचन

रेवती, बलिया। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सोमवार की देर सायं रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय 'कनक' ने किया। कहा कि रामलीला बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। कहा कि भगवान राम ने मानव जीवन में अच्छे कार्यों को करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। हमें अपने कर्तव्य मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। इसके साथ ही हमारे मन में परोपकार की भावना होनी चाहिए। 

इससे पूर्व 'ॐ जय जगदीश हरे' द्वारा भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी आरती के साथ शुरू हुई रामलीला के पहले दिन सील नदी के राजा की पुत्री विश्व मोहिनी के स्वयंवर में नारद मोह का सजीव मंचन किया गया। नारद जी को यह मद हो गया कि काम तथा क्रोध पर उन्होंने विजय प्राप्त कर लिया। भगवान अपने भक्त को सही मार्ग पर लाने के लिए विश्वमोहिनी का रूप धारण कर उनके मद को भंग किया। रामलीला कमेटी के संरक्षक कुंदन पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम के साथ सम्मानित किया गया।। इस अवसर पर  कमेटी के अध्यक्ष राजू पाण्डेय, गोलू पटेल, विवेकानंद पाण्डेय, मुरली पाण्डेय, भोलू ओझा, जीतू पटेल आदि रहे।

दर्शकों की भारी भीड़ रही

सोमवार की देर शाम रामलीला मंचन बदले स्वरुप में आधुनिक साज सज्जा से परिपूर्ण शुरु हुआ। रामलीला मंचन के पहले ही दिन दर्शकों की भारी भीड़ रही। कमेटी द्वारा दर्शकों की सुविधा को ध्यान रखते हुए भब्य पांडाल में बैठने आदि की समुचित व्यवस्था की गयी थी।महिलाओं तथा पुरूषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था थी। कमेटी के अध्यक्ष भानु प्रकाश उर्फ राजू पाण्डेय ने बताया कि रामलीला मंचन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रतिदिन होगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया : टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की जिला व ब्लाक इकाइयों ने रविवार को अपराह्न संगठन को मजबूर बनाने,...
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव