बलिया : दरवाजे के सामने मिला युवक का शव, बगल में खून से लिखा नाम
On



बांसडीह, बलिया। बांसडीह स्टेट बैंक रोड निवासी एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
व्यक्ति की शिनाख्त राजेन्द्र पटेल (48) पुत्र कन्हैया पटेल के रूप में हुई। यही नहीं, घटनास्थल पर खून से राजेन्द्र पटेल लिखा हुआ है। ऐसे में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
इसी बीच पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेट बैंक रोड (वार्ड नंबर 2) निवासी राजेन्द्र पटेल का खून से लथपथ शव उसके घर सामने ही पड़ा मिला। शव की हालत देख हत्या की आशंका व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजय गुप्ता
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...






Comments