बलिया : 24 घंटे बाद इस हाल में मिला गूंजा का शव, मचा कोहराम

बलिया : 24 घंटे बाद इस हाल में मिला गूंजा का शव, मचा कोहराम


नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के खनवर गॉव स्थित लकड़ा नाले में रविवार को डूबी बालिका का शव सोमवार की सुबह मिला। यह सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बालिका के घर कोहराम मचा रहा। 
खनवर गांव के (इंग्लिशिया) निवासी मैनेजर चौहान की 12 वर्षीय पुत्री गूंजा लकड़ा नाले में नहाते समय तेज धार में बह गई थी। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला था। सोमवार की सुबह घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर नाले के किनारे गूंजा का शव को उतराया हुआ दिखा। सूचना पर नायब तहसीलदार रसड़ा शैलेष कुमार, राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह, लेखपाल योगेन्द्र राम व प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

नाराजगी
भाजपा के मण्डल अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रशासन की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि तहसील से लगायत जिले के अफसरों से किशोरी के शव को ढूढने की गुहार लगाई गई, किन्तु अफसरों पर कोई असर नहीं हुआ।


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली