Flood In Ballia : तस्वीरों में देखें बलिया में बाढ़ का मंजर

Flood In Ballia : तस्वीरों में देखें बलिया में बाढ़ का मंजर

दुबहड़, बलिया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का पानी इलाके के लाला के छपरा, भरसर, ओझवलिया, डमल छपरा, त्रिलोकपुर मठिया, बसरिकापुर, बिशुनपुरा, नेतलाल के छपरा, भीमपट्टी, धरनीपुर, छोटका दुबहड़, पांडेयपुर, जनाड़ी आदि गांवों घुस गया है। इससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गयी है। लोग अपने परिजनों एवं मवेशियों के साथ एनएच 31 के विभिन्न स्थानों पर डेरा जमा लिए हैं, जबकि घर की औरतें छतों पर रहने को मजबूर हैं। 

बाढ़ के पानी के कारण दियारा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों एकड़ सब्जियों सतपुतिया, नेनुआ, लौकी, परवल के अलावा रहर, ज्वार, बाजरा एवं मक्के आदि की फसलें नष्ट हो चुकी हैं। ज्वार, बाजरा, मक्का एवं बरसीम आदि की हरी फसलें बर्बाद होने से पशु चारे का घोर संकट उत्पन्न हो गया है। 

दुबहड़ थाने का दक्षिणी प्रांगण बाढ़ के पानी से लबालब भर गया है। थाना प्रांगण में रखी दर्जनों चार पहिया एवं दोपहिया वाहन डूब गयी हैं। थाना भवन का मुंशी कार्यालय, माल खाना, महिला हेल्पडेस्क, बंदी गृह एनएच 31 के ऊंचाई पर स्थित थाना प्रभारी कार्यालय में शिफ्ट हो चुका है।

शिक्षा विभाग के बीआरसी एवं उसी प्रांगण के कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस वजह से स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी एवं स्टाफ विभिन्न विद्यालयों से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। बाढ़ के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अभी तक शासन प्रशासन से राहत प्रदान नहीं किया जा रहा है।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित