बलिया : Road Accident में सहायक अध्यापिका की मौत, मचा कोहराम

बलिया : Road Accident में सहायक अध्यापिका की मौत, मचा कोहराम


बलिया। शुक्रवार की शाम Road Accident में घायल शिक्षिका की मौत उपचार के दौरान हो गई। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। वहीं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई गांव निवासी दिवंगत प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र तिवारी की पुत्री श्वेता तिवारी शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्रावि पांडेयपुर पर बतौर सहायक अध्यापिका तैनात थी। श्वेता तिवारी शुक्रवार को एससी कालेज में इग्नू की परीक्षा देने आई थी। परीक्षा के बाद वह अपने भाई दिलीप के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। अभी वह मालगोदाम चौराहा पर पहुंची ही थी, तभी रेलवे के माल गोदाम से आ रही ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। इससे श्वेता गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने श्वेता को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

संजीव सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर