रेलवे ने लागू की नई समय-सारिणी : कुछ ट्रेनों का टर्मिनल बदला, कुछ का समय




वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने 01 अक्टूबर, 2022 से नई समय-सारिणी लागू की है। 01 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी होने वाली समय-सारिणी में कुछ ट्रेनों का टर्मिनल परिवर्तन किया जायेगा। वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया जायेगा, जिससे यात्रियों के यात्रा समय में बचत होगी।
टर्मिनल परिवर्तन
-05141 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल तक चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 10.05 बजे होगा।
-15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस नकहा जंगल से चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन से इस गाड़ी का प्रस्थान समय 12.40 बजे होगा।
-15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस नकहा जंगल तक चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 14.15 बजे होगा।
-05450 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल से चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन से इस गाड़ी का प्रस्थान समय 17.40 बजे होगा।
-05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल तक चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 00.40 बजे होगा।
-05036 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल से चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन से इस गाड़ी का प्रस्थान समय 05.00 बजे होगा।
-05153 सीवान-गोरखपुर डेमू नकहा जंगल तक चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 14.10 बजे होगा।
-05375 गोरखपुर-गोण्डा डेमू गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल से चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन से इस गाड़ी का प्रस्थान समय 15.25 बजे होगा।
-05376 गोण्डा-गोरखपुर डेमू नकहा जंगल तक ही जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 13.30 बजे होगा।
-05377 गोरखपुर-नौतनवा डेमू गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल से चलायी जायेगी। नकहा जंगल स्टेशन से इस गाड़ी का प्रस्थान समय 16.05 बजे होगा।
वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर गाड़ियों का समय परिवर्तन
-11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार देवरिया सदर स्टेशन से 02.55 बजे छूटेगी।
-12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 16.36 बजे तथा बनारस से 17.40 बजे छूटेगी।
-12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस पर 06.10 बजे पहुॅचेगी।
-12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 08.43 बजे छूटेगी तथा बनारस 10.00 बजे पहुँचेगी।
-12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 11.30 बजे तथा बलिया से 09.00 बजे छूटेगी।
-13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 09.00 बजे छूटेगी तथा गाजीपुर सिटी पर परिवर्तित समय 10.15 बजे पहुँचेगी।
-13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 03.15 बजे छूटेगी।
-13509 आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 03.15 बजे छूटेगी।
-13510 गोण्डा-आसनसोल एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 23.55 बजे छूटेगी।
-14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 11.55 बजे तथा गाजीपुर सिटी से 12.55 बजे छूटेगी।
-14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से 16.05 बजे तथा सीवान से 17.10 बजे छूटेगी।
-15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कप्तानगंज से 08.55 बजे छूटेगी।
-15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 22.25 बजे छूटेगी।
-15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 09.05 बजे छूटेगी।
-15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार देवरिया सदर से 03.53 बजे, भटनी से 04.18 बजे, सीवान से 05.05 बजे छूटेगी तथा छपरा 06.15 बजे पहुँचेगी।
-15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से 04.45 बजे, बलिया से 06.00 बजे, मऊ से 07.40 बजे छूटेगी तथा वाराणसी सिटी 09.55 बजे पहुँचेगी।
-15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 21.55 बजे छूटेगी।
-15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा कचहरी से 19.10 बजे छूटेगी।
-15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कप्तानगंज से 02.00 बजे छूटेगी।
-15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 01.55 बजे छूटेगी।
-18181 टाटा नगर-थावे एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार छपरा से 15.30 बजे, सीवान से 16.30 छूटेगी तथा थावे 17.15 बजे पहुँचेगी।
-19053 सूरत-मुजफ्फपुर एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बलिया से 23.55 बजे छूटेगी।
-20941 बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी परिवर्तित समयानुसार डोभी से 05.30 बजे, औंड़िहार स्टेशन से 05.53 छूटेगी एवं गाजीपुर सिटी 06.45 बजे पहुँचेगी।
-22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार बनारस से 04.25 बजे छूटेगी।
-22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गाजीपुर सिटी से 23.15 बजे प्रस्थान करेगी।
-22427 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार गाजीपुर सिटी से 23.15 बजे छूटेगी।
-22535 रामेश्वरम्-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 23.48 बजे छूटेगी तथा बनारस 01.10 पहुँचेगी।
-22669 एर्नाकूलम-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार ज्ञानपुर रोड से 23.48 बजे छूटेगी।

Related Posts
Post Comments

Comments