बलिया : एक और बैंक में फंसा निवेशकों का धन, SDM से मिले अभिकर्ता
On



बैरिया, बलिया। कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अभिकर्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार को पत्रक देकर निवेशकों का भुगतान कराने के लिए हस्तक्षेप करने को प्रतिवेदन दिया।
उक्त क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के अभिकर्ता सदन प्रसाद व मुहम्मद मुन्ना, विजय शंकर यादव, जवाहरलाल केसरी, रामजी प्रसाद, निर्भय मिश्र, बलराम गुप्त, मनोज कुमार सिंह, दिनेश गुप्त, वीरेन्द्र यादव, दीनदयाल यादव, सुरेश कुमार, जाहिद अनवर हुसैन, उमेश कुमार साह, जित्येन्द्र ठाकुर सहीत दर्जनों अभिकर्ताओं ने एसडीएम को दिए पत्रक में बताया है कि फिक्स्ड डिपॉजिट व अन्य योजनाओं में निवेशकों का लाखों रुपया जमा है। भुगतान की अवधि काफी पहले पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। निवेशक हम लोगो पर पैसे के लिए दबाव बना रहे है। ऐसे में भुगतान के लिए हस्तक्षेप की गुहार अभिकर्ताओं ने लगाया है। एसडीएम ने इस संदर्भ में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Jan 2026 22:12:04
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...



Comments