बलिया : चोरों ने लगाया चौका

बलिया : चोरों ने लगाया चौका

हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र में आजकल चोरो का आतंक काफी बढ़ गया है। आये दिन किसानों के खेतों से पम्पिंग सेट चोरी हो जा रहा है। बुधवार की रात बेलहरी निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह तथा श्रीपत्ति बिन्द का डीजल इंजन पम्पिंग चोर खोल ले गये। गुरुवार की सुबह जब खेत पर गये तो पता चला कि तीनों लोगों का पम्पिंग सेट चोरी हो गया है। 

वही, क्षेत्र के बबुआपुर निवासी जयप्रकाश उपाध्याय पुत्र स्व. मैथिली शरण उपाध्याय का भी बुधवार की रात खेत में सिंचाई के लिए लगा पम्पिंग सेट पर हाथ साफ कर दिया। इसके पूर्व भी कई किसानों के ट्यूबवेल खुल चुके है, लेकिन अब तक पुलिस चोरी का सुराग नहीं लगा पायी। घटना की लिखित शिकायत हल्दी थाने में पीड़ित किसानों ने किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम सरोज ने पीड़ित किसानों से मौका मुआयना कर चोरी का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली