बलिया में चोरों ने चटकाया मंदिर का ताला : हजारों का सामान उठा ले गए चोर, ग्रामीणों में आक्रोश

बलिया में चोरों ने चटकाया मंदिर का ताला : हजारों का सामान उठा ले गए चोर, ग्रामीणों में आक्रोश


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़सरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर का ताला तोड़ कर चोरों ने उसमें रखे दो इन्वेर्टर बैट्री, माईक्रोटेक का यूपीएस, स्टेबलाईजर व आहुजा कम्पनी का तीन साउंड मशीन पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी मंदिर समिति के सदस्य जितेंद्र को सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे तब हुई, ज़ब वह मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे। जितेंद्र ने घटना की सूचना अन्य सदस्यों को दी। 

सूचना पर पहुंचे सदस्यों ने 112 नंबर पर फोन कर घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौका मुआयना कर  जानकारी ली। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर मामले की खुलासे की मांग की है। बताया कि इसके पूर्व भी मंदिर में चोरी की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी का भी खुलासा अब तक नहीं किया गया। शायद यही कारण है कि चोरों का हौशला बुलंद हो गया है और वे आये दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 

वहीं समिति के अन्य सदस्यों रामप्रकाश सिंह, कैलाश सिंह, विनोद सिंह, अभय सिंह, नीरज सिंह, सच्चिदानंद सिंह, चमचम सिंह आदि ने स्थानीय पुलिस से तत्काल खुलासे कि मांग दोहराई है। कहा कि यदि चोरी का खुलासा नहीं किया गया तो समिति के सदस्य आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में एसएचओ बीपी पाण्डेय ने बताया कि मिली है, जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा। सुरक्षा के तौर पर एक चौकीदार कि ड्यूटी लगा दी गई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक