बलिया : पोखरे से निकला युवक का शव, रो पड़ा हर शख्स

बलिया : पोखरे से निकला युवक का शव, रो पड़ा हर शख्स


बेरुआरबारी, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मझोसनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। करीब दो घण्टे के अथक प्रयास के बाद गोताखोरों ने पोखरे से शव को बाहर निकाला। युवक का शव देखते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से वहां हर शख्स रो पड़ा। 
ग्राम पंचायत मझोसखुर्द शिवरामपट्टी निवासी बलामेश्वर सिंह का पुत्र करन सिंह (18) गुरुवार की सुबह अपने साथियों के साथ मझोसनाथ पोखरे में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अत्यधिक पानी की वजह से करन डूब गया। इसकी सूचना अन्य बच्चों ने तत्काल घर पर देने के साथ ही उसे पानी से निकालने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी दीपचन्द, एसआई अजय यादव सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। दो घण्टे के अथक प्रयास के बाद एक गोताखोर ने ट्यूब के सहारे उसे बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद