बलिया : पहले ही प्रयास में अमर्त्य विक्रम सिंह बने PCS OFFICER

बलिया : पहले ही प्रयास में अमर्त्य विक्रम सिंह बने PCS OFFICER


मनियर, बलिया। रुकावटें आती है सफलता की राहों में यह कौन नहीं जानता? फिर भी वह मंजिल पा ही लेता है जो हार नहीं मानता। नगर पंचायत मनियर के वार्ड नंबर 5 निवासी अमर्त्य विक्रम सिंह ने प्रथम प्रयास में ही पीसीएस 2018 की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने नगर ही नहीं, बल्कि बलिया जनपद का नाम रौशन किया है। इस सफलता पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अमर्त्य विक्रम सिंह मनियर इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त लिपिक विक्रमादित्य सिंह के सुपुत्र एवं 2013 बैच के पीसीएस अधिकारी अमित कुमार सिंह (रिंकू) के अनुज है। 
अमित कुमार सिंह वर्तमान में पड़ोसी जनपद गाजीपुर में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। अमर्त्य विक्रम सिंह वर्तमान में इलाहाबाद में है। दूरभाष पर सफलता का श्रेय बड़े भाई पीसीएस अधिकारी अमित कुमार सिंह, माता-पिता तथा गुरु मनियर इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त अध्यापक जगदीश राय को दी। कहा कि औसत मस्तिष्क का भी युवा यदि सही दिशा में लक्ष्य लेकर चले तो अपनी मंजिल हासिल कर सकता है। इनके परिवार में पिता विक्रमादित्य सिंह, माता शीला देवी, भाई अमित कुमार सिंह (रिंकू), बहन अमिता सिंह है। अमर्त्य विक्रम सिंह के पिता ने कहा कि मुझे इससे अधिक खुशी क्या हो सकती है कि मेरे दो बेटे पीसीएस अधिकारी हैं। इनके बड़े भाई अमित कुमार सिंह ने कहा कि मेरा छोटा भाई कम उम्र में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया, यह मेरे लिए गर्व एवं खुशी की बात है। बताते चलें कि अमर्त्य विक्रम सिंह की शिक्षा मनियर इंटर कॉलेज में ही इंटर तक हुई है। 2017 में रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज लखनऊ से बीटेक इन्होंने किया है। 2018 में इस सफलता को हासिल कर लिया।  इनका चयन कार्य अधिकारी पंचायती राज में हुआ है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषयश और कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने...
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...