बलिया : बेटे के साथ इलाज कराकर लौट रही थी मां, तभी...

बलिया : बेटे के साथ इलाज कराकर लौट रही थी मां, तभी...


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के देवरार गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। 
मनियर कस्बे की वार्ड नंबर 3 देवापुर निवासी शांति देवी (55) पत्नी छोटक वर्मा अपने पुत्र दीपक वर्मा के साथ गुरुवार की शाम बांसडीह से इलाज करा कर वापस लौट रही थी। देवदार गांव के पास सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। इससे महिला रोड पर गिरकर छटपटाने लगी। स्थानीय लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल